Home पंजाब अकाली दल और भाजपा एक बार फिर आये एक साथ,,कल होगा...

अकाली दल और भाजपा एक बार फिर आये एक साथ,,कल होगा गठबंधन का ऐलान।

दिल्ली / चंडीगढ़ ; लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन एक बार फिर होने जा रहा है। कल इस मामले में फैसला हो सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरसिमरत कौर को मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने की भी बातचीत चल रही है। यहाँ हम आपको याद दिला दें ,, कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच 1996 में पहली बार गठबंधन हुआ था। अकाली दल NDA के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक है। लेकिन वर्ष 2021 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए देश व्यापी आंदोलन के कारण दोनों के आपसी रिश्ते टूट गए थे। आगे वर्ष 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाबों में भी दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाब लड़ीं थीं। लेकिन दोनों ही पार्टियां बुरी तरह से चुनाब हार गयीं थीं। उसके बाद पंजाब में संगरूर लोकसभा और हाल ही में जालंधर लोकसभा का उपचुनाब हुआ , इन दोनों उपचुनाबों में तो अकाली दल की तो जमानत ही जब्त हो गयी थी। और भाजपा भी कोई खाश प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन अब दोनों पार्टियों को समझ में आ गया है ,कि वो दोनों एक दूसरे के बिना नहीं चल सकतीं। और बैसे भी आने वाले वर्ष 2024 में देश में लोकसभा के चुनाब भी होने वाले हैं। इन दोनों पार्टियों के एक-दूसरे के नजदीक आने की एक बजह लोकसभा चुनाबों को भी माना जा रहा है।
05:44 PM, Jul 05 2023