दिल्ली में यमुना का जलस्तर हर घंटे बढ़ता ही जा रहा है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर था लेकिन इस वक्त यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर आखिरी बार 1978 में 207.49 मीटर हुआ था। केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि यमुना का जलस्तर रात के 12 बजे के आसपास 207.72 मीटर तक हो जाएगा। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार से अपील की है कि वो हरियाणा से आने वाले पानी को रोके,, नहीं तो दिल्ली में बाढ़ आ जायेगी। या हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने केजरीवाल को फ़ोन करके बताया कि हरियाणा में हथिनी कुंड सिर्फ बैराज है। और वहां कोई जलाशय उपलब्ध नहीं है। वहां पानी रोकने की कोई सुविधा हमारे पास है ही नहीं ,,तो पानी को रोकें कैसे ,,आप ही कोई इंतजाम करें केजरीवाल शाहब। दिल्ली और हरियाणा
में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उफनती यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 207.71 मीटर तक पहुंच गया है, जो 1978 के अब तक के रिकार्ड सर्वाधिक जलस्तर 207.49 को भी पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग ने शाम 4 बजे यह जानकारी दी है। दिल्ली का तो अब भगवान् ही मालिक है।